सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल शपथ!
भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब नई सरकार यहां का काम देखेगी और उन्हें पूरा सहयोग रहेगा।
सर्वे में भी सम्राट चौधरी थे पहली पसंद
दैनिक भास्कर के सर्वे में भी जनता की पहली पसंद सम्राट चौधरी ही थे। 34 प्रतिशत लोगों ने उन्हें बिहार का अगला सीएम चुना था।
नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक
आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा कि उन्होंने 2005 से लेकर अब तक बिहार के लिए काम किया और नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
Amit Pateria