नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ

· 1 min read
नीतीश कुमार  ने 10वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बिहार के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे और उन्होंने गमछा घुमाकर जनता का अभिवादन किया।

शपथ के बाद भावुक पल

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार अण्णे मार्ग पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे निशांत से मुलाकात की। इस दौरान भावुक पल देखने को मिला जब निशांत ने पिता नीतीश कुमार का पैर छुआ और नीतीश ने उन्हें गले लगाया।

समारोह का जीवंत दृश्य

गांधी मैदान में शपथ समारोह के दौरान जीविका दीदियों की भीड़ नजर आई। मंच पर चिराग पासवान ने नड्डा और मांझी के पैर छुए। समारोह में बीजेपी समर्थक भारत का नक्शा सिर पर बनाकर और गदा लेकर पहुंचे।

गांव में उत्सव

नीतीश कुमार के गांव में शपथ ग्रहण के बाद उत्सव मनाया गया। पटाखे फोड़े गए, गुलाल लगाया गया और मिठाइयों का वितरण हुआ। पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखा गया।

Sachin Saxena