पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विश्व के पहले नेता बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे।
प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा हैं। दुनिया के अगले पांच बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। इनमें US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स, ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स और तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स शामिल हैं।
X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मोदी का दबदबा
सोशल मीडिया X पर भी पीएम मोदी ने 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस समय उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनके किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन के बाद, उनके फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Lokendra Mishra