पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से
पुलिस आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) इसी माह 23 फरवरी 2025 से शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए प्रदेश के दस स्थानों का चयन किया है, जहाँ भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में अपनी दक्षता प्रदर्शित करनी होगी।
परीक्षा की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ
आरक्षक जीडी के 7500 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ऑनलाइन परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम 25 जनवरी 2025 को कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे। अब इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) का आयोजन किया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक के साथ-साथ दस्तावेजों का परीक्षण भी दस स्थानों पर किया जाएगा।
यह शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 के बीच संपन्न होगी। हालांकि, 2 मार्च, 3 मार्च और 8 मार्च को अवकाश के कारण परीक्षा नहीं होगी। फिजिकल टेस्ट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सूचना पत्र जारी किए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज और नियम
शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आधार और ईकेवाईसी सत्यापन अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। साथ ही, सभी मूल दस्तावेज भी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
Ravi Yadav