राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन: भोपाल में CJI और 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का जमावड़ा
'एकीकृत और जन-केंद्रित न्यायपालिका' पर होगा मंथन
नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी, भोपाल में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत शिरकत कर रहे हैं। उनके अलावा, देश के विभिन्न राज्यों से 25 से अधिक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय 'एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका' है, जिस पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
सीजेआई सूर्यकांत के लिए यह दौरा खास है, क्योंकि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने के बाद यह उनका मध्य प्रदेश का पहला प्रवास है। वे सम्मेलन के दौरान देशभर के जजों को संबोधित करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है। लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का भोपाल में जुटना इस सम्मेलन की महत्ता को रेखांकित करता है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के भोपाल प्रवास के दौरान, उनकी अगवानी और नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी तक पहुंचने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है। इस दौरान, कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता भी सीजेआई से मुलाकात कर सकते हैं।
Arvind Vishwakarma