पूर्णिया में अमित शाह का रोड शो, NDA फिर सरकार बनाने का दावा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। अब 11 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई जनसभाएं करेंगे। अमित शाह पूर्णिया में रोड शो करेंगे, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्सौल में जनसभाएं करेंगे।
लालू परिवार पर सम्राट चौधरी का निशाना
डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले फेज की वोटिंग के बाद कहा कि NDA 130 में से 100 सीटें जीत रही है। उन्होंने दावा किया कि लालू यादव के परिवार से कोई चुनाव नहीं जीत पाएगा। चौधरी ने जनता से अपील की कि दूसरे फेज में भी NDA को वोट देकर विजयी बनाएं।
चिराग पासवान का NDA की जीत पर भरोसा
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि रुझानों से स्पष्ट है कि बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद NDA को ऐतिहासिक जीत मिलने का विश्वास बढ़ गया है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उनके झूठे वादों को समझ चुकी है।
Satyam Tripathi