मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बगहा में जनसभा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बगहा के वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में हरनाटांड हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा का उद्देश्य एनडीए समर्थित प्रत्याशी और वर्तमान विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के पक्ष में अपील करना है।
कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी
जनसभा को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, पंडाल निर्माण, पार्किंग सुविधा और मंच निर्माण के कार्य अंतिम चरण में हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
रामनगर SP ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर रामनगर SP सुशांत कुमार सरोज ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लौकरिया थाना अध्यक्ष विभा कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वाल्मीकिनगर क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। उनके नेतृत्व में इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अरबों रुपए की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। टाइगर रिजर्व, हरनाटांड का प्राकृतिक सौंदर्य, नदियों और बांध परियोजनाओं से जुड़ी योजनाओं पर कार्य जारी है। इनसे पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विस्तार को बढ़ावा मिला है।
चुनावी माहौल में उत्साह
विधायक और प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री को अभिभावक समान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा से चुनावी माहौल को नई दिशा मिलेगी और मतदाताओं में सकारात्मक संदेश जाएगा।
चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि
बगहा जिले में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को संपन्न होने हैं। प्रचार की अंतिम तिथि 9 नवंबर शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। सभी राजनीतिक दल अंतिम समय तक मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हैं।
Gulzar Ahmad