पूर्णिया में तेजस्वी यादव की तीन जनसभाएं: महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार
पूर्णिया में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले महागठबंधन ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। इन जनसभाओं में महागठबंधन के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
धमदाहा में पहली जनसभा
तेजस्वी यादव अपनी पहली जनसभा धमदाहा विधानसभा के हाई स्कूल मैदान में सुबह 10 बजे करेंगे। वह राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। इसमें भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
रुपौली में दूसरी जनसभा
दूसरी जनसभा रुपौली विधानसभा के पीएम श्री उच्च विद्यालय में सुबह 11 बजे होगी। यहां तेजस्वी महागठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती के लिए प्रचार करेंगे, जो 5 टर्म की विधायक और 2 टर्म की मंत्री रह चुकी हैं।
कसबा में तीसरी जनसभा
तीसरी और अंतिम जनसभा कसबा विधानसभा के हाई स्कूल गढ़बनैली ग्राउंड में दोपहर 12 बजे होगी। तेजस्वी कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के लिए वोट मांगेंगे। इस सभा में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
महागठबंधन की रणनीति
तेजस्वी यादव की कोशिश होगी कि महिला, युवा, किसान और MY समीकरण के मतदाताओं को महागठबंधन के पक्ष में गोलबंद किया जाए। सभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक को नियंत्रण में रखने के लिए विशेष तैयारी की गई है।
Sharad Shrivastava