पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनाव आयोग की साख पर आत्महत्या की धमकी दी थी

· 1 min read
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनाव आयोग की साख पर आत्महत्या की धमकी दी थी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनाव आयुक्त से कहा था- आत्महत्या कर लूंगा

एस.वाई. कुरैशी की किताब में हुआ खुलासा

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी की किताब 'India and I: A Hundred Memories, Not a Memoir' में दर्ज एक घटना के अनुसार, 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चुनाव आयोग की साख पर उठे सवालों को लेकर भावुक होकर आत्महत्या की बात कही थी।

क्या था पूरा मामला

किताब के अनुसार, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के एक चुनावी बयान पर चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना और उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव आयोग को 'मनमाना' और 'अहंकारी' बताया।

प्रधानमंत्री का फोन और मुलाकात

कुरैशी ने अपनी नाराजगी प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव हरीश खरे से साझा की। अगले दिन प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया और उसी शाम मुलाकात तय हुई। मुलाकात के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा, 'अगर आपको सच में ऐसा लगता है तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।'

मनमोहन सिंह का बयान

बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग भारत की शान और लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले जानकारी होती तो संबंधित मंत्रियों को तुरंत फटकार लगाते।

L. N. Bhargava