गायिका एस जानकी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मैसूर के एचडी कोटे तालुका स्थित उनके पैतृक फार्महाउस पर तेलुगु ब्राह्मण रीति-रिवाज से यह संस्कार किया गया।
पोती ने दी मुखाग्नि
शाम 5:48 बजे उनकी पोती अप्सरा ने चिता को मुखाग्नि दी। जानकी का शनिवार शाम मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था। वह 88 साल की थीं।
48 हजार से अधिक गाने
एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं के गाने शामिल हैं। उन्हें 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
Sharad Shrivastava