राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS का बयान
RSS ने जताया दुख, SIT जांच पर भरोसा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई कथित अनियमितता पर दुख व्यक्त किया।
बैठक में उठा मुद्दा
RSS की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के समापन दिवस पर यह मुद्दा उठा। संघ ने विश्वास जताया कि SIT जांच और पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी।
भविष्य के लिए अपेक्षा
RSS ने तीर्थ क्षेत्र न्यास से अपेक्षा की कि वह भविष्य में ऐसी घटना न होने दे, जिससे राम भक्तों की श्रद्धा को ठेस पहुंचे।
अन्य चर्चाएं
बैठक में प्रशिक्षण गतिविधियों, शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों, जनसांख्यिकी असंतुलन और नशीली दवाओं के सेवन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
Sharad Shrivastava