राहुल गांधी और खड़गे 24 फरवरी को भोपाल आएंगे, ट्रेड डील के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर किसानों से जुड़ा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश से एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
पटवारी ने आगे कहा कि किसानों के हितों के लिए छेड़ी गई इस लड़ाई को राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में पूरे देश में आगे बढ़ाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आंदोलन की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य से होगी।
Vivek Singh