राजनाथ सिंह ने बिहार में महागठबंधन पर साधा निशाना, NDA को बताया बेहतर विकल्प

· 1 min read
राजनाथ सिंह  ने बिहार में महागठबंधन पर साधा निशाना, NDA को बताया बेहतर विकल्प

राजनाथ सिंह ने बिहार में महागठबंधन पर साधा निशाना, NDA को बताया बेहतर विकल्प

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फतुहा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार रूपा कुमारी के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन मांगा।

महागठबंधन पर तीखा हमला

राजनाथ सिंह ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में 'अपराध मंत्रालय', 'डकैती विभाग' और 'जंगल राज विभाग' जैसे मंत्रालय बनने की संभावना है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं को भ्रष्टाचार और जेल से जुड़े मामलों पर भी घेरा।

NDA की नीतियों और उपलब्धियां

रक्षा मंत्री ने NDA की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि NDA अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2014 से पहले भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जो अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

फतुहा सीट पर यादव बनाम यादव की टक्कर

फतुहा विधानसभा सीट यादव बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यादव बनाम यादव की सीधी टक्कर का केंद्र बनी हुई है। NDA की उम्मीदवार रूपा कुमारी स्थानीय निवासी हैं और पहले फतुहा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रह चुकी हैं। राजद और लोजपा रामविलास के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी रूपा कुमारी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच जनसभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Arvind Vishwakarma