राजस्थान के सीकर में सुबह भूकंप के झटके, खाटूश्यामजी समेत कई इलाकों में दहशत

· 1 min read
राजस्थान  के  सीकर  में सुबह  भूकंप  के झटके, खाटूश्यामजी समेत कई इलाकों में दहशत

राजस्थान के सीकर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए

शनिवार सुबह राजस्थान के सीकर जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सीकर रहा।

दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, कोई नुकसान नहीं

भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि घरों के पंखे और बर्तन तक गिर गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक लोग भूकंप के डर से घरों के बाहर ही रहे। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। खाटूश्यामजी में रुके होटल और धर्मशालाओं के लोग भी बाहर निकल आए थे।

खाटूश्यामजी समेत कई गांवों में महसूस हुए झटके

स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप के झटके खाटूश्यामजी, रानोली, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ सहित सीकर के कई गांवों और कस्बों में महसूस किए गए।

Vivek Singh