राज्यसभा चुनाव: 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, 11 सीटों पर मुकाबला तय
देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया है। सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। इन निर्वाचित होने वाले नेताओं में प्रमुख हस्तियों में एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल हैं।
इन राज्यों में हुए निर्विरोध चुनाव
विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों द्वारा उम्मीदवार न उतारने के कारण इन नेताओं का निर्वाचन बिना मतदान के ही संभव हो पाया। जिन राज्यों से उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, वे इस प्रकार हैं:
11 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला
हालांकि, सभी सीटों पर ऐसा नहीं हुआ है। बिहार, ओडिशा और हरियाणा की कुल 11 सीटों पर अब मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवारों के मैदान में होने के कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद, बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर चुनाव 16 मार्च को होंगे। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे बिहार, ओडिशा और हरियाणा में एक-एक सीट पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा पहुंचने की प्रबल संभावना है।
L. N. Bhargava