राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, 8 आरोपी नामजद, 3 गिरफ्तार

· 1 min read
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, 8 आरोपी नामजद, 3 गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, 8 आरोपी नामजद, 3 गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार FIR दर्ज करा दी है। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि FIR में चंपत राय जैसे बड़े चेहरों को शामिल नहीं किया गया है।

SIT की रिपोर्ट के आधार पर FIR

ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के तुरंत बाद 3 आरोपी टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

चढ़ावा चोरी की FIR में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई गई है, जिसके तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में चढ़ावे की रकम की गिनती और उसे बैंक में जमा कराने के दौरान लगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

विहिप ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने FIR पर संतोष जताया है, लेकिन साथ ही मांग की है कि जिनका नाम FIR में नहीं है, उनकी भी जांच होनी चाहिए। इससे पहले SIT को जांच के दौरान दानपात्रों की चाबियां टिन्नू के पास मिली थीं और उन्होंने करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में आए बदलाव को भी चिह्नित किया था।

Ravi Yadav