राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरी
बुधवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। वह फाइटर प्लेन सूट पहनकर विमान में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई थी।
एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत और निरीक्षण
राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। एयरफोर्स जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया और जवानों से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने एयरफोर्स स्टेशन की अलग-अलग यूनिट्स का भी निरीक्षण किया।
राफेल विमानों की जानकारी
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन, देश के राफेल विमानों के स्क्वॉड्रन का प्रमुख अड्डा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल की तकनीक, संचालन और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां लीं। उन्होंने सेना में महिलाओं की भागीदारी और देश की सुरक्षा के लिए योजनाओं पर चर्चा कर सकती हैं।
पहले सुखोई में उड़ान
इससे पहले, 7 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। वह सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
राफेल की भारत में उपलब्धि
भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं। पहली खेप 27 जुलाई 2020 को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंची थी। इन विमानों को भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वॉड्रन "गोल्डन एरोज" में शामिल किया गया।
Ravi Yadav