‘द फैमिली मैन 3’ का इंतजार खत्म, 21 नवंबर से होगी स्ट्रीमिंग

· 1 min read
‘द फैमिली मैन 3’  का इंतजार खत्म,  21 नवंबर  से होगी स्ट्रीमिंग

‘द फैमिली मैन 3’ का इंतजार खत्म, 21 नवंबर से होगी स्ट्रीमिंग

मंगलवार को मेकर्स ने मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। इसका तीसरा सीजन 21 नवंबर से स्ट्रीम होगा। इस बार कहानी पहले से ज्यादा रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगी।

मनोज बाजपेयी और प्रियमणि की वापसी

सीरीज में मनोज बाजपेयी फिर से श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे। इस बार कहानी उनके करियर और परिवार के लिए खतरनाक चुनौती पेश करेगी। मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो जारी किया जिसमें प्रियामणि (सुचि तिवारी) अपने परिवार की चार साल बाद की झलक दिखाती हैं। वीडियो में श्रीकांत तिवारी हर जगह "आ..." गुनगुनाते नजर आते हैं। अंत में वह कहते हैं, "आ रहा हूं," और इसके साथ ही रिलीज डेट का खुलासा होता है।

नए किरदार और मजबूत कहानी

इस सीजन में जयदीप अहलावत ‘रुक्मा’ और निम्रत कौर ‘मीरा’ के रूप में दिखाई देंगे। ये दोनों किरदार श्रीकांत के मिशन और परिवार के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे। राज और डीके ने इस सीजन को पहले से ज्यादा मजबूत और दमदार बनाने का दावा किया है।

पिछले सीजन और मेकर्स का बयान

पिछला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था। इसे राज और डीके ने लिखा और निर्देशित किया था। इस बार सुमन कुमार और तुषार सेठ भी निर्देशन में शामिल हैं। मेकर्स ने कहा कि दर्शकों को इस सीजन से पहले से ज्यादा प्यार होगा। उन्होंने कहा, "शिकारी खुद शिकार बनेगा। श्रीकांत ऐसी चुनौती का सामना करेगा जो उसके मिशन, करियर और परिवार सबको खतरे में डाल देगी।"

‘द फैमिली मैन 3’ का टीजर और चर्चा

इस सीजन का टीजर जून में रिलीज हुआ था, जिसमें एक रहस्यमयी नया किरदार नजर आया। फैंस ने इसे जयदीप अहलावत बताया। वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ फिलहाल गूगल पर ट्रेंड कर रही है।

L. N. Bhargava