भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर विमेंस एशिया कप सेमीफाइनल में प्रवेश किया
मैच विवरण
गुरुवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप मुकाबले में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके।
भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 60 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले भारत ने थाईलैंड के विरुद्ध 1 विकेट पर 65 रन बनाकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया हुआ है।
बने प्रमुख रिकॉर्ड्स
स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके नाम अब 10,880 रन हैं, जो पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन से अधिक हैं।
मंधाना 18 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक जड़े हैं, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा।
टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज भी मंधाना बनीं। उन्होंने 95 छक्कों के साथ हरमनप्रीत कौर के 89 छक्कों को पीछे छोड़ा।
मंधाना ने महिला टी-20 एशिया कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (124 रन) का रिकॉर्ड बनाया, जिससे श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाबाद 119 रन का रिकॉर्ड टूटा।
एक कैलेंडर वर्ष में टी-20 में 500 से अधिक रन बनाने का कारनामा मंधाना ने चौथी बार (2018, 2022, 2024, 2026) किया, जो सर्वाधिक है। अटापट्टू तीन बार के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
मंधाना ने अपना 93वां 50+ स्कोर बनाकर मिताली राज के सर्वाधिक 50+ स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
दीप्ति शर्मा ने इस मैच में 3 विकेट लेकर महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
Janmejay Chaturvedi