तेजस्वी यादव का ऐलान: संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों को स्थाई दर्जा

· 1 min read
तेजस्वी यादव  का ऐलान: संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों को स्थाई दर्जा

तेजस्वी यादव का ऐलान: संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों को स्थाई दर्जा

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों के शोषण को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएगी। तेजस्वी ने बताया कि सभी जीविका दीदीयों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और उनका वेतन 30,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।

जीविका दीदीयों को मिलेगा स्थाई दर्जा

तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदीयों का वर्षों से शोषण होता रहा है। उन्होंने इस समस्या को हल करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर निर्णय लिया है। जीविका दीदीयों को 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा। साथ ही, उनके लोन के ब्याज को माफ करने की घोषणा की गई। इसके अलावा, अन्य सरकारी कार्यों के लिए उन्हें प्रतिमाह 2,000 रुपये भत्ता भी मिलेगा।

संविदा कर्मचारियों को न्याय

तेजस्वी ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों से काम तो करवाती है, लेकिन उनके साथ न्याय नहीं करती। बिहार में 1 से 2 लाख संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा ताकि उन्हें नौकरी की सुरक्षा और उचित वेतन मिल सके।

तेजस्वी यादव ने इस घोषणा को जीविका दीदीयों और संविदा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और सम्मान दिलाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Lokendra Mishra