तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों को स्थायी करेंगे

· 1 min read
तेजस्वी यादव  का बड़ा ऐलान: संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों को स्थायी करेंगे

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों को स्थायी करेंगे

बिहार में महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों के हित में ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। तेजस्वी ने कहा कि जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उन परिवारों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

जीविका दीदीयों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा

तेजस्वी यादव ने जीविका दीदीयों की स्थिति सुधारने के लिए उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जीविका दीदीयों का वेतन बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। इसके साथ ही, जीविका समूह की दीदीयों द्वारा लिए गए लोन के ब्याज को माफ करने और उन्हें दो वर्षों तक ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की गई। इसके अलावा, अन्य सरकारी कार्यों के लिए उन्हें प्रतिमाह 2,000 रुपए भत्ता भी दिया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को स्थायी करेंगे

तेजस्वी ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भी बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के करीब 1 से 2 लाख संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। संविदा कर्मचारियों के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही है और बिना कारण उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं। तेजस्वी ने इन कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया और उनके शोषण को समाप्त करने की बात कही।

यह घोषणा बिहार के संविदा कर्मचारियों और जीविका दीदीयों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Vivek Singh