टेक कंपनियों के प्रमुखों की सुरक्षा पर भारी खर्च
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ केवल कारोबारी चेहरे नहीं रहे, बल्कि वे समाज और राजनीति के निशाने पर भी आ गए हैं। इस वजह से उनकी सुरक्षा पर खर्च हैरान करने वाले स्तर पर पहुंच गया है।
2024 में ₹369 करोड़ का सुरक्षा खर्च
2024 में 10 बड़ी टेक कंपनियों ने अपने सीईओ की सुरक्षा पर ₹369 करोड़ से अधिक खर्च किया। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनके परिवार की सुरक्षा का रहा, जिस पर अकेले ₹221 करोड़ खर्च हुए।
सुरक्षा के बढ़ते खतरे
टेक दिग्गजों को अब खतरे केवल कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों और असंतुष्ट कर्मचारियों से नहीं हैं। डेटा का दुरुपयोग, बड़े पैमाने पर छंटनी, अरबों की दौलत और राजनीति में हस्तक्षेप जैसे मुद्दों ने सुरक्षा की जरूरत को बढ़ा दिया है।
नई तकनीकों से बढ़ी चुनौतियां
खतरों में साइबर हमले, घर में सेंध और डीपफेक तकनीक जैसे आयाम भी जुड़ गए हैं। एआई आधारित डीपफेक वॉइस का इस्तेमाल करके फर्जी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करवाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।</p