यूपी में दो नए एक्सप्रेस-वे को कैबिनेट की मंजूरी
विंध्य एक्सप्रेस-वे: प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी
उत्तर प्रदेश में 330 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। यह प्रयागराज की सोनवार तहसील से सोनभद्र तक जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 22,400 करोड़ रुपये है।
विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे: 117 किमी लंबा
दूसरा एक्सप्रेस-वे विंध्य-पूर्वांचल लिंक होगा। यह चंदौली-गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। इसकी लंबाई 117 किलोमीटर होगी।
कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी। इसमें दोनों एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट को मंजूरी दी जाएगी। बैठक में करीब 12 प्रस्ताव शामिल हैं।
Pushpendra Chaubey