वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन, 200 कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

· 1 min read
वाराणसी में  सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य  का भव्य मंचन, 200 कलाकारों ने दी  शानदार प्रस्तुति

वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन

वाराणसी के बरेका स्थित सूर्य सरोवर के सामने मैदान में शुक्रवार रात “सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य” का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीन विशाल मंचों पर एक साथ सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

मंचन की विशेषता यह रही कि दर्शकों को एक साथ कई दृश्य देखने का अवसर मिला। 200 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें एक मंच पर सम्राट विक्रमादित्य के बाल्यकाल की झलक, दूसरे मंच पर युद्धभूमि में उनकी वीरता और पराक्रम का प्रदर्शन, और तीसरे मंच पर उनके शासन, न्याय और नीति से जुड़े प्रसंगों को सजीव रूप दिया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेता शाम करीब 6 बजे वाराणसी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विशेष रूप से, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” भी भेंट की, जिसे शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाना है।

Pushpendra Chaubey