विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

· 1 min read
विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना

तिलक लगाकर दी गई विदाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम

टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतर रही है, जिन्होंने पिछले साल भारत को पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। उस टीम की 11 प्लेयर्स स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज

यह टीम वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जो लिमिटेड ओवर के ICC टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से अहम है। यह सीरीज 28 मार्च से शुरू हो रही है।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम:

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। टूर्नामेंट में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 टीमों सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था।

Adarsh Chaurasiya