यश घनघोरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

· 1 min read

यश घनघोरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। उन्हें सबसे अधिक 3 लाख 13 हजार 730 वोट प्राप्त हुए। भोपाल के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 2.38 लाख वोट हासिल किए।

सदस्यता अभियान में लाखों युवाओं ने भाग लिया

18 अप्रैल को चुनावों की घोषणा के साथ सदस्यता अभियान शुरू हुआ। ऑनलाइन मोड के जरिए सदस्यता प्रक्रिया में लगभग 15 लाख 37 हजार युवाओं ने फॉर्म भरे। इनमें से 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने सदस्यता शुल्क अदा किया।

महासचिव पद पर धीरज सिंह परिहार को सबसे अधिक वोट

युवा कांग्रेस के 55 पदों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में थे। महासचिव पद पर धीरज सिंह परिहार को सबसे अधिक 17 हजार वोट मिले।

बीजेपी ने वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पद वंशवाद और पारिवारिक संबंधों के आधार पर तय होते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव सिर्फ औपचारिकता है और परिणाम पहले से ही तय होते हैं।

Arvind Vishwakarma