आशुतोष राणा पहुंचे करह धाम, अखंड रामधुन में हुए शामिल
बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने मुरैना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और आस्था के केंद्र बाबा पटिया वाले करह धाम आश्रम का दौरा किया। शुक्रवार शाम को वे आश्रम पहुंचे और वहां चल रही अखंड रामधुन में श्रद्धापूर्वक भाग लिया, जहां उन्होंने भजन-कीर्तन भी किया।
संत बाई महाराज से लिया आशीर्वाद
करह धाम पहुंचने पर आशुतोष राणा ने आश्रम की महंत संत बाई महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उनके आगमन से आश्रम परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह से भी की भेंट
आशुतोष राणा के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भी मौजूद थे। करह धाम आश्रम के दर्शन के बाद, अभिनेता बानमौर स्थित पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के निवास पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने रुस्तम सिंह के परिजनों से भेंट कर आत्मीय चर्चा की।
Amit Pateria