अमिताभ के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, 15 दिन में दूसरा ईमेल

· 1 min read
अमिताभ के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, 15 दिन में दूसरा ईमेल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, 15 दिन में दूसरा ईमेल

मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ है। ईमेल मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और मुंबई पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

धमकी भरे ईमेल में केवल अमिताभ बच्चन के बंगले को ही नहीं, बल्कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद इन सभी स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह 15 दिनों के भीतर दूसरी बार है जब अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें भी बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।

Sachin Saxena