अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद, कई नेता हाउस अरेस्ट
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सोमवार देर रात <कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय> को अयोध्या के एक होटल में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बाद में उन्हें <कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस> ले जाया गया।
कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, तनुज पूनिया और उज्जवल रमण सिंहको भीहाउस अरेस्टकिया गया है। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडलचढ़ावा चोरी का विरोधकरने अयोध्या पहुंचा था। उन्होंने मंगलवार कोट्रस्ट कार्यालय के घेरावका ऐलान किया था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में
मंगलवार दोपहरकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि मंदिर कूचकिया। पुलिस ने मंदिर से लगभग एक किलोमीटर पहलेटेढ़ी बाजार में उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ता भड़क गए औरधक्का-मुक्कीकरने लगे। पुलिस नेहल्का बल प्रयोग कर हिरासत में लियाऔरगाड़ियों में भरकर ले गई।
पत्नी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अजय राय की पत्नी रीना रायने वाराणसी से एक वीडियो जारी करभाजपा सरकार पर हमलाबोला। उन्होंने कहा किउनके पति की आवाज दबाने के लिए सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने'चढ़ावा चोरों' के खिलाफ लड़ाई जारी रखनेकी बात कही औरअनहोनी होने पर भाजपा सरकार को जिम्मेदारठहराया।
इस बीच,CCTV की निगरानी संभाल रहे अधिकारी का 17 साल बाद ट्रांसफरभी चर्चा का विषय बना हुआ है।चंपत राय से 3 घंटे पूछताछकी गई है औरसरकार ने SIT से फाइनल रिपोर्ट मांगीहै।
Sachin Saxena