राममंदिर <चढ़ावा चोरी>: 8 <आरोपी> 14 दिन की <न्यायिक हिरासत> में, <अयोध्या के वकील> नहीं करेंगे पैरवी
राम मंदिर ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली बैठक अब 6 जुलाई को अयोध्या में होगी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक मणि रामदास जी की छावनी की जगह कारसेवक पुरम में हो सकती है।
चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व पदाधिकारियों से पूछताछ की गई। इस बीच मामला <सुप्रीम कोर्ट> पहुंच गया है, जहांजांच की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया गया।
पुलिस <8 आरोपियों> के <खाते> खंगालने के लिएकी अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। 7 <आरोपियों> के खाते इसी ब्रांच में हैं। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट लिए और यह जांच की जाएगी कि मंदिर में नौकरी के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया। पुलिस ने बैंक के 2 कर्मचारियों को भी नोटिस दिया है।
सभी 8 <आरोपियों> को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस <आरोपियों> की रिमांड नहीं मांगी। फिर कोर्ट ने सभी <आरोपियों> को 14 दिन की <न्यायिक हिरासत> में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
अयोध्या के वकीलों ने फैसला किया है कि <चढ़ावा चोरी> के <आरोपियों> का <केस> कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। उन्होंने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के अयोध्या छोड़ने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
Janmejay Chaturvedi