भारत अब दुनिया की धीमी विकास दर बदलेगा: मोदी

· 1 min read
भारत अब दुनिया की धीमी विकास दर बदलेगा: मोदी

भारत दुनिया की धीमी विकास दर बदलने को तैयार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर धीमी विकास दर को बदलने की स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने यह बात ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 के दौरान कही।

भारत की प्रगति का आधार रिसर्च और इनोवेशन

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ठहरे हुए पानी में कंकड़ फेंकने वाला देश नहीं है, बल्कि तेज बहती धारा को भी मोड़ने की ताकत रखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की प्रगति का आधार रिसर्च और इनोवेशन है। केंद्र सरकार ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां और प्लेटफॉर्म बनाए हैं।

100 देशों को निर्यात होंगे इलेक्ट्रिक वाहन

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत जल्द ही 100 देशों को इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, भारत अब मेट्रो कोच, रेल कोच और लोकोमोटिव (रेल इंजन) भी विदेशों को भेज रहा है।

भारत के भविष्य के लिए नई अपेक्षाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाहर से खरीदी गई रिसर्च केवल जीने भर के लिए काफी है, लेकिन भारत की बड़ी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश में ही इनोवेशन