गाजियाबाद में ट्रैफिक सिपाही को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिपाही 10 फीट हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जा गिरे।
साथी पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत घायल सिपाही को मणिपाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, सिपाही के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनके दोनों पैर कुचल गए हैं। वर्तमान में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दिखा कि अर्टिगा कार अचानक लेन बदलकर सिपाही की ओर मुड़ी और टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और चालक विनीत को हिरासत में ले लिया है। कार उसके भाई के नाम पर पंजीकृत है।
विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सचिदानंद ने बताया कि घायल सिपाही का इलाज जारी है और