भारत की वायुसेना और नौसेना की ताकत में होगा इजाफा
भारत सरकार ने वायुसेना और नौसेना की शक्ति बढ़ाने के लिए दो अहम रक्षा डील की योजना बनाई है। पहली डील के तहत जर्मनी से छह एडवांस पनडुब्बियों की खरीद की जाएगी। यह पनडुब्बियां एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम से लैस होंगी और करीब 70,000 करोड़ रुपये की लागत से भारत में ही बनाई जाएंगी।
एडवांस सबमरीन से भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत
रक्षा मंत्रालय ने प्रोजेक्ट 75 इंडिया के तहत इन पनडुब्बियों के निर्माण के लिए मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड को चुना है। यह पनडुब्बियां तीन हफ्ते तक पानी के भीतर रह सकती हैं और आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। नौसेना अगले दस साल में अपनी पुरानी पनडुब्बियों को हटाकर नई पनडुब्बियों को शामिल करेगी।
इजराइली रैम्पेज मिसाइलें भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनेंगी
दूसरी डील में इजराइल से रैम्पेज एयर-टू-ग्राउंड मिसाइलें खरीदी जाएंगी।