भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य बिगड़ा

· 1 min read
भगवंत मान  अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य बिगड़ा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तेज बुखार की शिकायत है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।

तबीयत बिगड़ने के चलते सभी कार्यक्रम रद्द

भगवंत मान बीते दो दिनों से बीमार चल रहे थे और मुख्यमंत्री आवास पर ही इलाज करा रहे थे। उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करते समय उनकी स्थिति खराब हो गई, जिसके चलते सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

पिछले साल भी हुआ था संक्रमण

2024 में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जांच में पता चला था कि उनकी फेफड़े की धमनी में सूजन थी, जिससे दिल पर दबाव बढ़ रहा था। उन्हें लैप्टोस्पायरोसिस संक्रमण का पता चला था, जिसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया गया था।

फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। पंजाब सरकार और जनता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है।