पीएम मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर

· 1 min read
पीएम मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर

पीएम मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित कर रहे हैं। वे इवेंट की थीम के तहत दुनिया की मौजूदा राजनीति, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और दुनिया भर में भारत की भूमिका पर अपनी बात रख रहे हैं।

पीएम ने अपनी स्पीच की शुरुआत में कहा कि हमें दो बातों को समझना होगा। पहला, पुराना ग्लोबल ऑर्डर आज की चुनौतियों का समाधान क्यों नहीं दे पा रहा है। दूसरा, इस बदलती दुनिया में भारत की भूमिका क्या है।

कोरोना काल में भारत की भूमिका

मोदी ने कहा कि कोरोना के दौर में हमने देखा कि सब स्वार्थी हो गए थे लेकिन उस दौरान भी भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन पहुंचाई।

विश्वबंधु के रूप में भारत का प्रभाव

पीएम बोले कि परस्पर विरोधी कहे जाने वाले भी भारत के मंच पर साथ आते हैं। ये विश्वबंधु के रूप में भारत की भूमिका का ही असर है।

Bhavanesh Soni