लखनऊ में 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे
लखनऊ में विधान परिषद चुनाव के मतदान के चलते 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों के साथ सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट डिग्री कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
स्कूलों के लिए आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार के आदेश के मुताबिक, जिले में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। इसमें CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए आदेश
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन और लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के मतदान के कारण 23 अक्टूबर को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश रहेगा। यह अवकाश उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के तहत मतदान के कारण घोषित किया गया है। आदेश का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Vivek Singh