भोपाल में ई-बसों का ट्रायल शुरू, दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक दरवाजा

· 1 min read
भोपाल में ई-बसों का ट्रायल शुरू, दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक दरवाजा

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल शुरू

दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में पहली बार इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इनका ट्रायल रन शुरू हो गया है। अगले 5 दिन तक अलग-अलग रूट पर ट्रायल होगा।

बसों की खासियत

इन बसों में दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाइड्रोलिक डोर हैं। सुरक्षा के लिए 6 CCTV कैमरे लगे हैं। बस की लंबाई 9 मीटर और चौड़ाई साढ़े 3 मीटर है।

संचालन और रूट

बसों का संचालन दो शिफ्ट में किया जा रहा है। ये बैरागढ़ डिपो से पुराने भोपाल होते हुए बोर्ड ऑफिस तक जाएंगी। भोपाल के अलावा फंदा, औबदुल्लागंज, सीहोर, मंडीदीप, भोजपुर, बिलखिरिया तक चलाई जाएंगी।

बेड़ा और चार्जिंग

अब तक 21 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। अगले 10-12 दिन में 20 और बसें आने की उम्मीद है। बैरागढ़ डिपो में 11 चार्जर पॉइंट लगाए गए हैं।

Amit Pateria