बिहार में वीवीपैट पर्चियों के कचरे में मिलने से मचा हड़कंप

· 1 min read
बिहार में वीवीपैट पर्चियों  के कचरे में मिलने से मचा हड़कंप

बिहार में वीवीपैट पर्चियों के कचरे में मिलने से मचा हड़कंप

सिवान में छह नवंबर को हुए मतदान के चार दिन बाद, सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर से बड़ी संख्या में वीवीपैट पर्चियां बरामद की गईं। ये पर्चियां महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र की थीं और इनमें एनडीए, महागठबंधन और निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

स्थानीय लोगों ने कचरे में काले पॉलिथीन में वीवीपैट पर्चियां देखीं और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद नगर थाना को जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये पर्चियां इवीएम और वीवीपैट की कमिशनिंग के दौरान मॉक पोल की हैं। मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

Sharad Shrivastava