देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब, 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं
बारिश का पूर्वानुमान और बादलों का रुख
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के 70% हिस्से से बादल गायब हो गए हैं।
IMD की नई सैटेलाइट तस्वीरों और विंडी.कॉम के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं।
उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड से 120 सड़कें बंद
भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से उत्तराखंड में 120 सड़कें बंद हो गईं। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बह जाने के बाद, करीब 100 तीर्थयात्रियों को रस्सियों से बाहर निकाला गया।
अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति
यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के कारण न्यू शिमला के पास राजहाना गांव में लैंडस्लाइड हो गई। कई वाहन मलबे में दब गए।
पुणे में कचरा प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चौथे दिन एक और शव मिलने से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक सात लोग अभी भी फंसे हैं।
Vivek Singh