धीरेंद्र शास्त्री एक महीने के लिए विलुप्त , बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना

· 1 min read
धीरेंद्र शास्त्री  एक महीने के लिए  विलुप्त , बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे  साधना

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री एक माह के लिए बद्रीनाथ में करेंगे साधना

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वरधाम पीठ के महंत और विश्व प्रसिद्ध धर्मगुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा और अनूठा फैसला लिया है। उनके इस निर्णय ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री आगामी एक महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से विलुप्त हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान वे बद्रीनाथ की पहाड़ियों में जाकर साधना करेंगे, जिससे उनका दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

यह फैसला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आध्यात्मिक मार्ग पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

Sharad Shrivastava