दीप्ति शर्मा ने किए उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन

· 1 min read
दीप्ति शर्मा  ने किए उज्जैन के  महाकाल मंदिर  में दर्शन

दीप्ति शर्मा ने किए महाकाल मंदिर में दर्शन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने रविवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने अल सुबह भस्म आरती में भी शामिल होकर पूजन किया।

महाकाल मंदिर में सम्मान

भस्म आरती के बाद दीप्ति ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया। दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

हाल ही में किया शानदार प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि दीप्ति शर्मा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 58 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और 5 विकेट भी लिए थे। वह उत्तर प्रदेश के आगरा की निवासी हैं और यूपी सरकार द्वारा भी सम्मानित की जाएंगी।

L. N. Bhargava