टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को ₹5,531 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 34% बढ़ा

· 1 min read
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को ₹5,531 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 34% बढ़ा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपए का घाटा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 5,531 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी को घाटा होने की मुख्य वजह कच्चे माल की कीमतें बढ़ना, अतिरिक्त खर्च और जगुआर के पुराने मॉडलों का प्रोडक्शन बंद होना बताई गई है।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़कर 96,920 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 72,349 करोड़ रुपए रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 775 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था और रेवेन्यू 95,799 करोड़ रुपए था। इस लिहाज से तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 1% की वृद्धि दर्ज की गई।

नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी का शेयर 3% की गिरावट के साथ 287 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। बीते छह महीने में शेयर 15% और एक साल में 28% गिरा है। इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) कंपनी के शेयरों में करीब 22% की गिरावट आ चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप 1.60 लाख करोड़ रुपए है।

Arvind Vishwakarma