E20 पेट्रोल विवाद: केजरीवाल का PM आवास तक मार्च, दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं

· 1 min read
E20 पेट्रोल विवाद: केजरीवाल का PM आवास तक मार्च, दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं

केजरीवाल का E20 पेट्रोल के खिलाफ PM आवास तक मार्च

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे पीएम आवास तक मार्च करेंगे। सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह घोषणा की।

प्रदर्शन की वजह

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपने साथ 100 लोगों को लेकर जाएंगे और जनहित याचिकाएं सौंपेंगे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारत ने अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के लिए ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं। सरकार दबाव में आकर E20 फ्यूल को बढ़ावा दे रही है।

दिल्ली पुलिस का रुख

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल को मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी जुलूस को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री को याचिका

केजरीवाल ने बताया कि पिछले महीने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए समय मांगा था। उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। अब वे पीएम आवास जाकर जनता की साइन की हुई याचिकाएं सौंपेंगे। उन्होंने दावा किया कि पीएम को 2 लाख लोगों के हस्ताक्षर सौंपे जाएंगे।

आम आदमी पार्टी ने मांग रखी है कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E20 दोनों के विकल्प मिलने चाहिए। E20 पेट्रोल की कीमतों में कटौती की जाए।

भाजपा की प्रतिक्रिया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह कांग्रेस और केजरीवाल के बीच देश का नंबर 1 अराजकतावादी बनने की होड़ का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करना और फिर विक्टिम कार्ड खेलना केजरीवाल की पुरानी राजनीतिक शैली है।

Amit Pateria