FSSAI ने डाबर के 100% दावे वाले उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई
फूड रेगुलेटर FSSAI ने डाबर इंडिया पर भ्रामक और 100% दावों के साथ कई खाद्य उत्पाद बेचने पर रोक लगा दी है। इनमें डाबर का शहद और गाय का घी शामिल है।
क्या है मामला
FSSAI ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया और कंपनी को तुरंत चिन्हित सामानों की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया। रेगुलेटर ने डाबर से 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
जांच में क्या पता चला
कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर कई भ्रामक 100% दावे पाए गए। इनमें 100% नेचुरल, 100% प्योर, 100% प्यूरिटी गारंटिड, 100% ऑर्गेनिक और 100% टेंडर कोकोनट वॉटर जैसे लेबल शामिल हैं।
नियमों का उल्लंघन
रेगुलेटर का कहना है कि 100 प्रतिशत दावों का यह उपयोग FSS (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और आम उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।
पहले भी दिया गया था नोटिस
FSSAI ने बताया कि पहले भी डाबर को नोटिस जारी कर इस तरह के दावे बंद करने को कहा गया था। कंपनी की ओर से कदम नहीं उठाए जाने पर यह प्रोहिबिशन ऑर्डर जारी किया गया। डाबर को 15 दिनों में बताना होगा कि उन्होंने आदेश के बाद क्या कदम उठाए।
100% दावे पर रोक क्यों
लगभग किसी भी प्रोसेस्ड या पैक किए गए खाद्य पदार्थ में प्राकृतिक नमी, हवा या प्रोसेसिंग घटकों के कारण 100% शुद्ध होना वैज्ञानिक रूप से साबित करना लगभग असंभव होता है। बिना पुख्ता लैबोरेटरी सबूत के यह लिखना कानूनन अपराध है।
Sachin Saxena