एयरफोर्स चीफ का दावा: ऑपरेशन सिंदूर में 1,200 किमी क्षेत्र में सटीक हमले

· 1 min read
एयरफोर्स चीफ का दावा: ऑपरेशन सिंदूर में 1,200 किमी क्षेत्र में सटीक हमले

वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया पहुंच का प्रमाण

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़े और 200 किलोमीटर क्षेत्र में सटीक हमले किए। उन्होंने कहा कि इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है। यह बात उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही।

उन्होंने कहा कि इस अभियान ने एक बार फिर दिखाया कि देश की सुरक्षा में वायुसेना की अहम भूमिका है। ऑपरेशन से एक सबक साफ है कि हमें हमेशा कई विकल्प अपने पास रखने चाहिए और दुश्मन की रणनीति बदलने पर तेजी से खुद को उसके मुताबिक ढालने में सक्षम होना चाहिए। वायुसेना का विजन 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ा है।

ऑपरेशन सिंदूर का घटनाक्रम

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 टूरिस्ट की हत्या की गई थी। 6 मई 2025 को सेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी।

सैटेलाइट तस्वीरों में तबाह एयरबेस

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की थीं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिन एयरबेस की फोटोज जारी कीं, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस थे। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी।

Janmejay Chaturvedi