FAILAAN पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सरकारी आवास छोड़ा..

· 1 min read
FAILAAN  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सरकारी आवास छोड़ा..

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था,वे उपराष्ट्रपति एनक्लेव (केंद्रीय दिल्ली में स्थित आधिकारिक निवास) से आज शाम (1 सितंबर 2025) तक स्थानांतरित हो रहे हैं। धनकड़ जी अस्थायी रूप से दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में गदईपुर इलाके के एक फार्महाउस में शिफ्ट हो रहे हैं, जो हरियाणा के इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) नेता अभय सिंह चौटाला का है। यह व्यवस्था तब तक है, जब तक उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में मिलने वाला टाइप-VIII सरकारी आवास आवंटित नहीं हो जाता। उनका मूल कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।इस्तीफे के बाद से वे सार्वजनिक जीवन से दूर हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव: उनके उत्तराधिकारी के लिए चुनाव 9 सितंबर 2025 को होने वाला है, जिसमें एनडीए के सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के बी सुंदरशन रेड्डी उम्मीदवार हैं, वे अप्रैल 2024 में नए बने उपराष्ट्रपति एनक्लेव में शिफ्ट हुए थे, जहां वे लगभग 15 महीने रहे। अब वे लुटियंस दिल्ली या अन्य क्षेत्र में सरकारी बंगला मिलने तक फार्महाउस में रहेंगे।