इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का समापन: संतों और क्रिकेटरों के बीच होगा दोस्ताना मुकाबला
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चल रहे सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-1 का रविवार को आखिरी दिन है। 12 मार्च से शुरू हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन संतों और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच एक फ्रेंडली मैच के साथ होगा।
प्रमुख संत और खिलाड़ी रहेंगे मौजूद
इस ऐतिहासिक मैच के दौरान कई प्रमुख आध्यात्मिक गुरु और क्रिकेट सितारे उपस्थित रहेंगे। इनमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, चिन्मयानंद बापूजी, पं. प्रदीप मिश्रा, इंद्रेश उपाध्याय महाराज, देवकीनंदन ठाकुर महाराज, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज, संत त्रिलोचन दर्शनदास और अर्पित दास महाराज शामिल हैं। क्रिकेट जगत से सुरेश रैना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, मोहित शर्मा और चेतन शर्मा जैसे दिग्गज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पं. प्रदीप मिश्रा और देवकीनंदन ठाकुर महाराज भी मैच में खेलेंगे।
मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती का उद्देश्य
फाइनल मुकाबले से पहले संतों और खिलाड़ियों के बीच एक वॉर्म-अप यूनिटी मैच खेला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। तीन से चार दिन तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सभी मुकाबले टी-10 टेनिस क्रिकेट फॉर्मेट में खेले गए। इस लीग का आयोजन देवकीनंदन ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया है।
शनिवार को खेले गए मैचों के परिणाम
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया समर्थन
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी लीग के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी लीग से नई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और संत समाज का खेल को बढ़ावा देना एक सराहनीय कदम है।
Satyam Tripathi