झीरम घाटी नक्सली हमला मामले की अंतिम बहस 10 अगस्त को
छत्तीसगढ़ के बस्तर में झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। 11 आरोपियों के खिलाफ चल रहे ट्रायल में अभियोजन पक्ष अपने दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर चुका है।
अंतिम बहस 10 अगस्त को
विशेष NIA अदालत ने 10 अगस्त की तारीख अंतिम बहस के लिए तय की है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखेंगे। बहस पूरी होने के बाद अदालत फैसला सुरक्षित रख सकती है।
11 आरोपी, एक की मौत, 101 गवाह
मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा था। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। शेष 10 आरोपियों पर सुनवाई जारी है। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य भी रिकॉर्ड में रखे गए हैं।
2013 का झीरम घाटी हमला
25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी क्षेत्र में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में महेंद्र कर्मा समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। पीड़ित परिवार और प्रदेश की नजर अंतिम बहस और फैसले पर बनी हुई है।
Sachin Saxena