नरसिंहपुर: आलू की बोरियों के नीचे छिपी 11 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार

· 1 min read
नरसिंहपुर: आलू की बोरियों के नीचे छिपी 11 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार

नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब जब्त

तेंदूखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 130 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब की कुल कीमत 11 लाख 19 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस को देखकर चालक ने छोड़ा वाहन

NH-45 पर खमरिया पेट्रोल पंप के पास गश्ती टीम को देखकर संदिग्ध पिकअप का चालक वाहन मोड़कर भाग निकला। कुछ दूरी पर वह पिकअप छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

आलू की बोरियों के नीचे मिली शराब

पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो ऊपर रखी आलू की बोरियों के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी मिली। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

आबकारी एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है। फरार चालक, वाहन मालिक और शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Ravi Yadav