जनविश्वास से जनसेवा..बदलाव की नई तस्वीर—संवाद से समाधान तक..मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनकेंद्रित प्रशासनिक मॉडल(बात पते की.. महेंद्र विश्वकर्मा)

· 1 min read
जनविश्वास से जनसेवा..बदलाव की नई तस्वीर—संवाद से समाधान तक..मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनकेंद्रित प्रशासनिक मॉडल(बात पते की.. महेंद्र विश्वकर्मा)

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास होता है..सरकारें योजनाएं बनाती हैं, बजट तैयार करती हैं और विकास के दावे करती हैं, लेकिन इन सबकी वास्तविक सफलता तब तय होती है जब आम नागरिक को यह महसूस हो कि शासन उसके दरवाजे तक पहुंच रहा है..मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' इसी सोच का विस्तार है..यह केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था को जनकेंद्रित बनाने का ऐसा प्रयास है, जो सरकार और जनता के बीच संवाद, विश्वास और जवाबदेही की नई संस्कृति विकसित करने की क्षमता रखता है.. 7 अगस्त 2026 से छिंदवाड़ा से शुरू हुआ यह अभियान अपने उद्देश्य और कार्यप्रणाली, दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है..मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि शासन का वास्तविक मूल्यांकन वातानुकूलित कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि गांव, कस्बों और शहरों की गलियों में जनता के बीच जाकर ही किया जा सकता है..इसी सोच के तहत अब प्रत्येक शुक्रवार मंत्रालय से लेकर जिला और विकासखंड स्तर तक अधिकारी अपने कार्यालयों की बैठकों से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच रहेंगे..यह व्यवस्था अपने आप में प्रशासनिक कार्यशैली में बड़ा बदलाव है. इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल शिकायतें सुनने का कार्यक्रम नहीं है..इसका मूल उद्देश्य 'संवाद से समाधान' है..यानी समस्याओं को केवल दर्ज नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके निराकरण की समयबद्ध व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी..सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य लंबित मामलों की पहले से समीक्षा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके..यह व्यवस्था प्रशासन की जवाबदेही बढ़ाने के साथ-साथ जनता के विश्वास को भी मजबूत करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान को केवल शिकायत निवारण तक सीमित नहीं रखा है..इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन भी किया जाएगा..किसानों की फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र आईडी ई-केवाईसी, खाद-बीज की उपलब्धता, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाएं, आंगनबाड़ी, स्कूल, राशन वितरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित लगभग हर महत्वपूर्ण योजना की वास्तविक स्थिति का परीक्षण होगा..इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में मौजूद कमियों की पहचान होगी और उन्हें समय रहते दूर करने का अवसर मिलेगा..इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि सरकार केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहती..जिला प्रशासन को स्थानीय उद्योगों, एमएसएमई, स्टार्टअप और कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याएं सुनने के भी निर्देश दिए गए हैं..यदि प्रशासन समय पर उद्योगों की समस्याओं का समाधान करता है तो इसका सीधा असर निवेश, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई देगा..यानी जन-विश्वास अभियान सामाजिक ही नहीं, आर्थिक विकास को भी नई गति देने का माध्यम बन सकता है. इसका एक महत्वपूर्ण पहलू यह रहा है कि वे प्रशासनिक सुधारों को केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखते..अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शुक्रवार किसी भी प्रकार की अनावश्यक बैठकों के बजाय पूरा प्रशासन मैदानी क्षेत्रों में रहेगा..भ्रमण की पूर्व योजना बनेगी, जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी और अभियान की नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव स्वयं करेंगे..इससे यह सुनिश्चित होगा कि अभियान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि परिणाम देने वाला कार्यक्रम सिद्ध हो..छिंदवाड़ा से इस अभियान की शुरुआत भी प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है..यहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि सरकार के विजन को धरातल पर उतारने में प्रशासनिक अमले की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है..इसी कार्यक्रम में 1281 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया और नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए..साथ ही सरकार ने यह भी दोहराया कि प्रदेश में दो लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी है..इन निर्णयों से यह संदेश जाता है कि सरकार केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है. दरअसल, किसी भी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होती है..जब मुख्यमंत्री स्वयं अधिकारियों को जनता के बीच जाने का निर्देश देते हैं और फील्ड विजिट को शासन की अनिवार्य कार्यसंस्कृति बना देते हैं, तो प्रशासन अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनने की दिशा में आगे बढ़ता है..यही कारण है कि जन-विश्वास अभियान को सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है..आज के दौर में जनता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि परिणाम चाहती है..उसे यह भरोसा चाहिए कि उसकी शिकायत सुनी भी जाएगी और उसका समाधान भी होगा..यदि यह अभियान अपने निर्धारित स्वरूप में पूरी गंभीरता और निरंतरता के साथ लागू होता है, तो यह मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सुधारों का एक सफल मॉडल बन सकता है..यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का विषय बन सकता है. कुल मिलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन-विश्वास अभियान यह संदेश देता है कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता के विश्वास में निहित है..सरकार जब जनता तक स्वयं पहुंचती है, समस्याओं को समझती है और समाधान के लिए जवाबदेह बनती है, तभी सुशासन की अवधारणा सार्थक होती है..संवाद, संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्ध समाधान पर आधारित यह पहल मध्यप्रदेश में प्रशासन की नई कार्यसंस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है..यदि इसकी गति और गंभीरता इसी तरह बनी रही, तो आने वाले वर्षों में जन-विश्वास अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सबसे प्रभावशाली और दूरदर्शी पहलों में गिना जाएगा. बॉक्स 1 जनता की शिकायत..सीएम का एक्शन..सख्त संदेश —सीएमएचओ को किया निलंबित,SDM को नोटिस,निलंबन से वेतनवृद्धि रोकने तक की कार्रवाई मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के पहले ही दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है..यदि इस प्रक्रिया में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई होगी..छिंदवाड़ा में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने जिस तरह शिकायतों की स्वयं समीक्षा की और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, उसने पूरे प्रशासनिक अमले को स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब जवाबदेही तय होगी.. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित मीना बंजारा की शिकायत पर संबंधित पटवारी और तहसीलदार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही हितग्राही को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता से राहत उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया..प्रसूति सहायता योजना में विभागीय लापरवाही सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया..मुख्यमंत्री संबल योजना में हितग्राही को सहायता राशि नहीं मिलने पर जनपद पंचायत चौरई के सीईओ और श्रम अधिकारी की वेतनवृद्धि रोक दी गई, जबकि भू-अभिलेख दुरुस्तीकरण में लापरवाही पाए जाने पर एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए..अन्य शिकायतों में भी पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए.इन निर्णयों का महत्व केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं है..यह सुशासन की उस कार्यसंस्कृति का संकेत है, जिसमें अधिकारी की जवाबदेही सीधे जनता से जुड़ती है..सरकारी योजनाओं का लाभ यदि किसी पात्र व्यक्ति तक नहीं पहुंचता, तो उसकी जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही पर कार्रवाई भी होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कदम जन-विश्वास अभियान की मूल भावना को भी मजबूत करता है..सरकार का संदेश साफ है कि जनता की शिकायतें अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा..जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता और प्रशासन की जवाबदेही को सर्वोपरि रखने की यह कार्यशैली मध्यप्रदेश में सुशासन की नई पहचान बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा सकती है. बॉक्स 2 रोजगार,निवेश और उद्योग बढ़ाने पर जोर —छिंदवाड़ा को औद्योगिक पहचान देने का संकल्प..उद्यमियों से कहा—बड़ा सोचिए,हर सुविधा सरकार देगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देना है.. उन्होंने उद्यमियों से दीर्घकालिक निवेश योजना बनाने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उद्योगों के लिए आवश्यक हर सुविधा उपलब्ध कराएगी. जनविश्वास अभियान के तहत छिंदवाड़ा में आयोजित उद्यमी एवं जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास, किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण और गरीबों के उत्थान का अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है.. स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना और नए निवेश आकर्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है..मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, निर्बाध बिजली, बेहतर अधोसंरचना और सिंगल विंडो व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है.. उन्होंने छिंदवाड़ा में रोजगारपरक उद्योगों, फूड पार्क, बहुफसली प्रसंस्करण इकाइयों, प्राकृतिक खेती और पशुपालन आधारित उद्योगों के विस्तार पर विशेष जोर दिया..मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आईटीआई और पॉलीटेक्निक से प्रशिक्षित युवाओं को उनकी दक्षता के अनुरूप उद्योगों से जोड़ने के लिए नियमित फॉलोअप किया जाए, ताकि प्रशिक्षण सीधे रोजगार और स्वरोजगार में बदल सके.. उन्होंने स्टार्ट-अप के तहत संचालित सीएनजी एवं बायो-नेचुरल प्लांट का भी अवलोकन कर उद्यमियों से संवाद किया..संवाद के दौरान उद्यमियों ने ट्रांसपोर्ट नगर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक फ्लैटेड इंडस्ट्री, प्रोसेसिंग यूनिट, एकीकृत कर प्रणाली और नई तकनीक से जुड़े सुझाव दिए.. मुख्यमंत्री ने सभी उपयोगी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.. बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के लहगडुआ, इमलीखेड़ा, खजरी और सुकलूढाना औद्योगिक क्षेत्रों में अब तक 135 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं और 88 औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है.. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लक्ष्य के विरुद्ध 130 प्रतिशत उपलब्धि पर जिले की सराहना करते हुए पीएम विश्वकर्मा, केसीसी एनिमल हसबेंडरी और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए..मुख्यमंत्री का संदेश स्पष्ट रहा कि उद्योगों का विस्तार ही युवाओं के रोजगार, किसानों की आय और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा..

Related Articles